FilmCity World
सिनेमा की सोच और उसका सच

आयुष्मान खुराना अभिनीत “आर्टिकल 15” द्वारा एक विशेष कार्यक्रम किया जाएगा आयोजित!

0 520

आयुष्मान खुराना अभिनीत “आर्टिकल 15” अपनी फिल्म के निर्माताओं के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन करेंगे जिसके लिए निर्माता फिल्म से विशेष पोस्टर और अनदेखी फुटेज के साथ एक भव्य कार्यक्रम की योजना बना रहे हैं।

फ़िल्म ने अपने स्टेटमेंट “अब फ़र्क लाएंगे” के साथ पहले ही दर्शकों को अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है। वही, इस कार्यक्रम में आयुष्मान खुराना मंच पर दर्शकों के सामने अपनी बात रखेंगे और इस फ़िल्म को देखने के रीज़न दर्शकों के सामने पेश करेंगे।

यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा साल की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म में से एक है। यह इवेंट अपने रोमांचकारी कांसेप्ट के साथ हलचल पैदा करने के लिए तैयार है जिसने प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है!

आयुष्मान खुराना अभिनीत इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा एक ऐसी फिल्म है जो प्रत्येक व्यक्ति से समाज में बदलाव की मांग करती है और सभी से एक्शन लेने के लिए गुहार लगाती है।

फिल्म ‘आर्टिकल 15’ लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए तैयार है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी।

फिल्म में ईशा तलवार, एम नसार, मामोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएंगे।

‘आर्टिकल 15’ अनुभव सिन्हा और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्देशित और निर्मित है और 27 जून को रिलीज के लिए तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.